
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अवध टावर के पास बिष्टुपुर थाना के एसआई हीरालाल कुमार के साथ मारपीट करने के आरोपी अभिषेक सिंह को पुलिस ने जेल भेजा है. सिदगोड़ा थाना में हीरालाल कुमार के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार हीरालाल कुमार किसी मामले के अनुसंधान को लेकर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में आए हुए थे. अवध टावर के पास अभिषेक सिंह अपनी कार लेकर सड़क पर खड़ा था. हीरालाल ने उसे अपना वाहन हटाने को कहा, इतने में ही अभिषेक सिंह गाली गलौज पर उतर आया और मारपीट करने लगा.





