
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको पोस्ट ऑफिस के समीप बीते 8 जून को हुए मनप्रीत पाल हत्याकांड मामले का फरार अभियुक्त पूरण चौधरी हरियाणा में गोली लगने से घायल हो गया है जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वैसे जमशेदपुर पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है. मिली जानकारी के अनुसार पूरन अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इसी दौरान गोली लगने से पुर घायल हो गया हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे गोली मारी गई है या खुद की गोली से घायल हुआ है. घटना के बाद उसके साथी वहां से फरार हो गए. गोली लगने के बाद पूरन काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाया गया है. बता दें कि मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड के बाद से पूरण शहर छबताया जा रहा है कि जमशेदपुर पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है.





