
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत कदमा बाजार स्थित कैलाश साहू के गल्ला दुकान में बीते दिनों चोरी कर ली गई थी. इस मामले में कैलाश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. कैलाश के अनुसार दुकान में रखे 70 हजार रूपए की चोरी कर ली गई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुटी और सीसीटीवी की मदद से दो चोरों को धर दबोचा. पकड़ाए गए चोरों में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी बबलू अंसारी उर्फ फेकू और सुमित कुमार साह उर्फ बदल शामिल है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने कदम फार्म एरिया के पास छुपा कर रखे गए 50,300 रुपए बरामद कर लिया गया है. पूछताछ में दोनो ने बताया कि बाकी के रुपए उन्होंने खर्च कर दिए. मंगलवार को पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.











