जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत जादूगोड़ा यूरेनियम खदान समीप रहने वाले गांव चाटीकोचा, भाटिन एवं आसपास के गांव के लोगो के परेशानी को जाना है. विद्यार्थी परिषद के इस अतुलनीय इंटरिग्रेशन कार्यक्रम जिसमे शहरी वातावरण में पोषित छात्रों को ग्राम्य जीवन की कठिनाइयों से अवगत कराने की दृष्टि समाहित है, इसके तहत जमशेदपुर महानगर के विभिन्न कॉलेजों से लगभग 12 छात्रों ने हिस्सा लिया. जादूगोड़ा यूरेनियम टेलिंग पोंड से होने वाले परेशानी को कलमबद्ध किया. आगामी दिन विद्यार्थी परिषद ग्रामीणों और विस्थापित को हो रहे परेशानी से जिला प्रशासन, राज्य और केंद्र सरकार को अवगत करायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बापन घोष ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा संचालित समाजिक अनुभूति कार्यक्रम से जादूगोड़ा में यूरेनियम के अवशेष से हो रही परेशानी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की टोली चटिकोचा, भाटीन, इचरा, तिलाई टांड और कई आस पास के ग्राम जहां की भोलिभालि जनता टेलिंग पोंड के रेडियेशन के वजह से परेशान है. ग्रामीणों ने एबीवीपी के लोगों को बताया कि उन्हें चर्म रोग, सिर दर्द, जैसे कई सारे रोग होते रहते है. पीने के पानी की समस्या काफी है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)
इस कार्यक्रम में मुख्यतः विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच संयोजक बापन घोष, विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, विभाग से सह संयोजक सिद्धार्थ सिंह, नगर मंत्री अमन ठाकुर, अभिषेक कुमार, सौरभ पाठक, दीपक राय, विवेकानंद कुमार और अन्य उपस्थित थे.



