जमशेदपुर: टाटा मोटर्स खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंटर टीम और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. 26 जून को टेल्को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में खेले गए 7वें दिन दो लीग फुटबॉल मैच खेला गया. सोमवार को खेले गए पहले मैच सफारी रॉयल्स ने कड़े संघर्ष के बाद एक गोल से जीत मिली. इस मैच में नैनो वारियर्स के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. पहले हाफ में दोनों टीम बराबरी रही.(नीचे भी पढे)

दूसरे हाफ में सफारी रायल के खिलाड़ियों ने आक्रमक रणनीति अपनायी, दूसरी ओर नैनो वारियर्स ने भी जमकर मुकाबला किया लेकिन अंत में सफारी रॉयल को एक गोल से सफलता मिली. इसी तरह दूसरा मैच एकतरफा रहा, जिसमें चिन्मया विद्यालय ने सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा को 8-0 के अंतराल हराया. (नीचे भी पढे)
दूसरे मैच में चिन्मया स्कूल के खिलाडियों ने आपसी तालमेल के साथ खेला, जिससे शुरुआती दौर से सफलता मिलती चली गयी, खिलाड़ियों ने इस सिलसिले को बरकरार रखा. अंत में चिन्मया स्कूल 8 गोल से विजयी रहा. दूसरा सामुदायिक उच्च विद्यालय के खिलाड़ियों में तालमेल का अभाव दिखा, बारीगोड़ा स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.



