जमशेदपुर : गोलमुरी थानांतर्गत लोहार लाइन निवासी शिव चंद्र को टिनप्लेट गोल चक्कर के पास बुलेट सवार ने धक्का मार दिया. गुरुवार शाम टिनप्लेट गोलचक्कर के पास पैदल जा रहे बिजली मिस्त्री शिव चंद्र को तेज रफ्तार बुलेट ने धक्का मार दिया, जिससे उनको काफी गंभीर चोट आई है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद टाइगर मोबाइल वैन मौके में पहुंच कर उनको इलाज के लिए एमजी एम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उनका एक पैर टूट जाने की सूचना दी. फिलहाल इलाज चल रहा है और पुलिस ने बुलेट चालक को पकड़ लिया है.



