
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक युवती को टक्कर मार दी, जिससे युवती सड़क में काफी दूर जा गिरी. इधर घटना के बाद कार में सवार चार युवकों में से तीन युवक भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज चल रहा है. युवती की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाने ले गई. वहीं युवक को भी हिरासत में लिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार कार काफी तेज़ रफ़्तार में थी और सभी युवक नशे में थे.














