जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में तीन साल के बच्चे को एक कार ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गयी. उक्त बच्चा बर्मामाइंस स्टार टॉकीज के पास रहने वाला तीन साल का आरुष था. वह अपनी मां के साथ अपने बड़े भाई को लेने के लिए गया था. वहां अपने भाई का इंतजार मां के साथ कर रहा था. इसी बीच वहां से एक कार आयी, जिसने बच्चे को कुचल दिया. वह बुरी तरह घायल हो गया. तत्काल उसको टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
बच्चे को कुचलने वाली कार डिफेंस में काम करने वाले टुइलाडुंगरी गोलमुरी निवासी जसप्रीत सिंह की है, जो अपने पिता परमजीत सिंह की कार लेकर जा रहा था. इसी बीच बच्चा कार की चपेट में आ गया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास के बिल्डिंग में लगे सीटीवी में कैद हुई है.







