जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में गुरुवार को वह सड़क हादसे में कर युवाओं की मौत की घटना की जांच करने के लिए झारखंड पुलिस के एडीजी मनोज कौशिक घटनास्थल पर पहुंचे. एडीजी ने पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया. इस दौरान जमशेदपुर केवरिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम बकारीब समेत तमाम वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. एडीजी ने इस दौरान मरीन ड्राइव की सुरक्षा बंदोबस्त को बेहतर करने का भी निर्देश दिया. सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को तत्काल वहां से हटवाने का भी निर्देश उन्होंने दिया. इसके बाद से पुलिस पूरे एरिया में गस्ती करते नजर आई.

गौरतलब है कि, गुरुवार को हुए सड़क हादसे में कर युवाओं की जान चली गई थी. मरने वालों में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा समेत तीन बच्चे शामिल हैं जो जमशेदपुर के ही रहने वाले थे. इस घटना के बाद सड़क हादसे को लेकर चर्चा पूरे राज्य में शुरू हो गई है.




