जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी राम मंदिर अटल पार्क प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत सोनारी भूतनाथ मंदिर प्रांगण में 15 पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई. इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में भाजपा प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ जटा शंकर पांडेय, महावीर सिंह, सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय कुमार रजक, कृष्णा यादव, विकास साहू, मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, नेहा साहू,सरिता लाल, विजय कुमार, प्रमाशिष महतो, बिक्की लहरी, बिराज दै,काजल मुखार्जी, अंजन सान्याल, राजू सेन, उदय ठाकुर, भहूर सिंह, लालू यादव, दीपक सिंह, आदित्य दूबे, राजू सेन, अभिषेक, मनोज कुमार, जय प्रकाश, एंव मंडल के सम्मानीय वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे. मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर कार्य करती है.




