जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर उमा अस्पताल के पास गुरुवार को एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार पारस घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है. कांग्रेस के नेता पप्पू सिंह मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया. बताते हैं कि घायल कुमरूम बस्ती का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




