जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह लिट्टी चौक पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए हैं. किशन बागुन नगर का रहने वाला है. वह अपनी बहन के घर बल्ले कांप्लेक्स जा रहा था. बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़े)
उसका साथी अजय सिंह भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है. दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है. किशन बिजली विभाग के एसडीओ का चालक है.



