
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबली पार्क गेट के पास उस वक्त भिड़ उमड़ने लगी जब एक कार और स्कूटी में टक्कर होने के बाद हंगामा होने लगा. कार सवार महिला और स्कूटी चालक महिला आपस में भिड़ गई. दोनो के बीच जमकर बहस होने लगी. इस बीच सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. पर किसी की हिम्मत नही हुई की दोनो को शांत करा सके. 15 मिनट चले इस ड्रामे के बाद दोनो अपने अपने रास्ते निकल गए. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
दरअसल कार टैगोर सोसायटी स्कूल होते हुए जुबली पार्क गोलचक्कर से साकची की ओर मुड़ रही थी जबकि स्कूटी सवार महिला पार्क से सीधे साकची की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी सवार महिला ने कार वाले को उनकी गलती सुननी शुरू की. इतने में ही कार पर सवार महिला भी गुंडे के अंदर में कार से बाहर निकली और कार के दरवाजे पर खड़े होकर देख लेने की धमकी देने लगी. महिला का पति उसे समझाने में लगे रहा पर वह उसे समझा नही पाया. भिड़ होता देख थोड़ी देर बाद दोनो अपने अपने रास्ते चल गए.





