
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर के पास स्थानीय निवासी मुश्वर साहू को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया. कार चालक ने मुश्वर के पैर पर कार का चक्का चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया. इधर घायल अवस्था में ही मुश्वर सड़क पर तड़पता रहा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. मुश्वर के पैर पूरी तरह टूट चुका है. मिली जानकारी के अनुसार वह काशीडीह के एक मुर्गा दुकान में काम करता है. दुकान से काम कर वह वापस अपने घर जा रहा था. तभी सड़क पार करने के दौरान कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.






