जमशेदपुर: जमशेदपुर के धालभूम मुख्य सड़क पर दो दिन पूर्व काबरा ट्रांस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के वाहन से हुए दुर्घटना में मृतक रमेश कुमार के परिवार को 3 लाख 20 हजार रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया है.
मृतक रमेश कुमार के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं, जिनमें एक 10 वर्ष की और दूसरी 1 वर्ष की है. वह चार भाईयों में से एक थे. यह निर्णय साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, काबरा ट्रांसपोर्ट के सह-मालिक अमित काबरा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर राय, आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी, यादव समाज के युवा नेता प्रताप यादव, राजेश झा और वीरू सिंह, मीरा सिंह, सुषमा कुमारी की संयुक्त बैठक में लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मुआवजा मृतक के परिवार को उनके कठिन समय में थोड़ी राहत प्रदान करने का एक प्रयास है. सभी संबंधित नेताओं ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. गौरतलब है कि गुरुवार को नेताओं ने साकची स्थित काबरा आफिस का घेराव किया, जिसमें सैकड़ो लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर घेराव किया. इस संदर्भ में आजसू के नेता अप्पू तिवारी ने बताया कि परिजनों के साथ काफी देर तक काबरा ऑफिस में डटे रहे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है. फिलहाल इससे पीड़ित परिवार को सहायता मिलेगी.














