
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पलाशबनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से षष्टि महतो की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है. रविवार को पुलिस ने मृतक के परिजन मलियंता के रहने वाले कार्तिक महतो के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. गौरतलब है कि शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे 33 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी. इस सड़क हादसे में षष्टी महतो की मौत हो गई थी और एक युवक घायल हो गया था.



