जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार को बुक स्टोर के समीप ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बुक स्टोर की ओर से एक कार आ रही थी, जबकि सामने से एक ऑटो पहुंच रहा था. इसी दौरान ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे कार से टकरा गया. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. (नीचे भी पढ़ें)
हादसे के बाद ऑटो चालक ने दावा किया कि वह मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया. वहीं, कार में सवार महिलाओं ने अलग आरोप लगाते हुए कहा कि ऑटो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई. घटना के बाद कार सवार लोग वाहन को हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। इस पर ऑटो चालक ने नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया. फिलहाल, हादसे को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं. पुलिस में शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.




