जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित गोलमुरी के मेराज सिनेमा परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तेज आंधी के कारण एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगा बांस का ढांचा अचानक ध्वस्त हो गया. घटना के समय कई लोग अपनी गाड़ियां परिसर में पार्क कर फ़िल्म देख रहे थे. गिरते ढाचे की चपेट में आकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण अचानक यह हादसा हुआ, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी मच गई.












