जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां हुए सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि छोटा पुल पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ. दुर्घटना में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानगो छोटा पुल पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है और कई चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं. इससे यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने पुलिस-प्रशासन से छोटा पुल पर वाहनों की गति नियंत्रित कराने और नियमित ट्रैफिक जांच अभियान चलाने की मांग की है.







