जमशेदपुर : जमशेदपुर से रामगढ़ जाने के बीच में ही सरायकेला खरसावां जिले के चौका के पास एनएच 33 पर हुए सड़क हादसे में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर विभाष शुक्ला और उनका परिवार घायल हो गया. इस घटना में कमेटी मेंबर का तीन साल का बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिनका इलाज पीआइसीयू में चल रहा है. कमेटी मेंबर विभाष शुक्ला अपनी पत्नी, तीन साल के बेटे और अपने माता पिता के साथ टाटा हेक्सा पर सवार होकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे. सुबह में वे लोग बिष्टुपुर आवास से सुबह करीब 5 बजे अपने निजी दौरे पर जा रहे थे. खुद विभाष शुक्ला ड्राइव कर रहे थे. विभाष शुक्ला ने बताया कि वे लोग चौका जैसे ही पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रही एक हाइवा गाड़ी उनकी तरफ बढ़ने लगा. वे लोग गाड़ी को डिवाइडर की ओर ले गये, लेकिन हाइवा गाड़ी नहीं रुकी. हाइवा चालक को नींद आ गयी थी. इस कारण उसके कंट्रोल में गाड़ी नहीं रहा. (नीचे भी पढ़ें)
विभाष अपनी गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिये, लेकिन पीछे से फिर से हाइवा ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी और हाइवा पलट गया. वहीं, विभाष शुक्ला की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गाड़ी का एयर बैलून खुल गया, जिससे सारे लोगों को हल्की चोटें ही आयी, लेकिन उनका तीन साल का बच्चा, जो गाड़ी में खेल रहा था, उसको गंभीर चोटें आयी. सारे लोग वहां किसी तरह टीएमएच बच्चे को लेकर पहुंचे. टीएमएच में बच्चे को पीआइसीयू में रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत तमाम पदाधिकारी, टाटा स्टील के अधिकारी, यूनियन के कमेटी मेंबर और आम कर्मचारी पहुंचे. सभी लोग उनके बच्चे की सलामती की दुआएं मांग रहा है.



