बहरागोड़ा : स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहरागोड़ा की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा संकृतिक भवन में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला-पुरुषों की निःशुल्क जांच की गई. शिविर में विशेषज्ञों ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सीवीसी, कोलेस्ट्रोल, थायरायड और हीमोग्लोबिन सहित लिपिड प्रोफाइल आदि की जांच की. (नीचे भी पढ़ें)
बहरागोड़ा हॉस्पिटल के कौशिक गिरि ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञों की देखरेख में जांच करने के साथ ही लाभुकों को आवश्यक जानकारियां भी दी गईं. सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रवित्र विश्वास ने बताया कि अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर रिपोर्ट भी लाभुकों को उपलब्ध कराई गई. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ. मौके पर एएनएम पुष्पलता बासा, सहिया रेखारानी जाना, मधुमिता पंडा, ममता नायक, वर्णाली धाड़ा, ग्रामीण अमृत रंजन जाना, पशुपति जाना, बिजन षंड,रामचंद्र हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.



