
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ट्यूब गेट के पास सोमवार तड़के एक कोयला लदे डंपर ने ट्रेलर में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक को हल्की चोटें आईं है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ट्रेलर को थाना ले जाने की तैयारी कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर बर्मामाइंस पार्किंग की ओर से आ रहा था. ट्यूब गेट के पास एक कोयला लदे डंपर ने साइड से उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. हालांकि पुलिस द्वारा ट्रेलर को हटाने के बाद जाम को भी हटाया गया.





