• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 17, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-rural : नपं के वार्ड 10 में बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक, पढ़ें चाकुलिया-जादूगोड़ा से जुड़ी अन्य खबरें

Jamshedpur-rural : नपं के वार्ड 10 में बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक, पढ़ें चाकुलिया-जादूगोड़ा से जुड़ी अन्य खबरें
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाकुलिया : राष्ट्रीय पिता महात्मा गॉंधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण और पल्स पॉलियो दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के सुगनिबासा आंगन बाड़ी केंद्र में वार्ड पार्षद देवानंद सिंह और विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक ने बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलायी. इस दौरान कुष्ठ रोग मुक्त भारत और लोगों मे इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शपथ ली गयी. इस अवसर पर बबलू जेना, मोनू पोलाई,स्वास्थ्य कर्मी मंजू कुमारी, सेविका नामिता मल्लिक, सरमा देवी, भारती मल्लिक, माईनो हाँसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (अगली खबर नीचे पढ़ें)

चाकुलिया के चड़ईडूबा में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का वनभोज आयोजित : चाकुलिया प्रखंड के चड़ईडूबा गांव मे झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर माहंती के अनुपस्थिति में उनकी पत्नी नयना महंती शामिल हुईं. संघ की और से नयना महंती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अवसर पर संबोधित करते हुए नयना महंती ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है. शिक्षक राष्ट्र निर्माता है. कहा कि गुरु ही हमें शिक्षित कर अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं. मौके पर प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी, रविंद्र नाथ विश्वास, मनिंद्र नाथ पाल, कृष्णा पाल, बिनापानी बक्शी, पुलक रंजन महापात्रा, राकेश महंती, विशाल बारिक, देवाशीष दास, शेखर बेरा, बासुदेव महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (अगली खबर नीचे पढ़ें)

जादूगोड़ा में युवा भारत फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आयोजित : जादूगोड़ा स्थित युवा भारत फाउंडेशन के तत्वावधान में नवरंग मार्केट दुर्गा पूजा पंडाल के समीप एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रक्तदाताओं का हौसला आफजाई किया. अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है. आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी को नई जिन्दगी मिल सकती है. रक्तदान कर पुण्य कार्य के भागीदार बनें. शिविर में जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, पूर्व जिला मंत्री विक्रम सिंह, जिला परिषद बुद्धेश्वर मार्डी, मंडल उपाध्यक्ष वर्धमान गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष केदारनाथ मिश्रा, मंडल मंत्री राजीव मुखी, रितेश राज, श्याम सिंह, ऋषि माहिती, अंशुमन नाथ, प्रतीक कुमार, सोनू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (अगली खबर नीचे पढ़ें)

चाकुलिया के हातीबारी में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर झारखंड हीरो एकादश ने कब्जा : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के हातीबारी गांव में झारखंड हीरोज क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच झारखंड हीरो एकादश और आमलागोड़ा एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर झारखंड हीरो एकादश ने कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होता है, हार से हताश ना हो. कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है. खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी अपनी मेहनत और लगन से कैरियर बना सकते हैं, खिलाड़ी एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े सफलता जरूर मिलेगा. श्री षाड़ंगी ने फाइनल मैच के विजेता टीम को ट्रॉफी देकर आगे और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और उपविजेता टीम को हार से हताश ना हो और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी. मौके पर एसटी मोर्चा जिलध्यक्ष चन्दन सिंह मुंडा, कालियाम के ग्राम प्रधान हलधर महतो, हातिबारी ग्रामप्रधान बुलाई हैम्ब्रम, मोहन मिश्र, रणबीर महतो, गमहा हैम्ब्रम, राज मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे. (अगली खबर नीचे पढ़ें)

चाकुलिया के चड़ईडूबा में ग्राम प्रधानों का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित : चाकुलिया प्रखंड के चड़ईडूबा गांव में ग्राम प्रधानों के वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. वनभोज में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पुत्र कुणाल महतो उपस्थित थे. श्री महतो ने सभी ग्राम प्रधानों से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्यायों से अवगत कराकर समाधान कराने की मांग की. मौके पर कुणाल महतो ने कहा कि वे ग्राम प्रधान की समस्याओं को लेकर जल्द ही उपायुक्त से मिलकर समाधान करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ है जब भी बुलायेंगे वे आयेंगे और ग्राम प्रधान की हर सुख दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहेगें. मौके पर ग्रामप्रधान कोकिल चन्द्र महतो, मनोरंजन महतो, गोपबंधु मिश्र, गिरीश चन्द्र महतो, दिलीप महतो, लालटु महतो,मिशन मोदी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डोमन हांसदा, चंदन महतो, पार्थो महतो,मोहन सोरेन, लतीफ अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur clash – मानगो में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल, अस्पताल में भी तनाव का माहौल, देखिए – video
खबर

Jamshedpur clash – मानगो में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल, अस्पताल में भी तनाव का माहौल, देखिए – video

September 17, 2026
Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल बना ‘अखाड़ा’, मरीज और टेक्नीशियन के बीच मारपीट, परिजनों ने किया हंगामा
खबर

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल बना ‘अखाड़ा’, मरीज और टेक्नीशियन के बीच मारपीट, परिजनों ने किया हंगामा

September 17, 2026
Jamshedpur nikhar sablok murder case dhanbad encounter : धनबाद एनकाउंटर के दौरान शूटर के दो साथी भी पकड़ाए, दो भागे, कारोबारी के घर मे छिपे थे अपराधी, देखिये – video
खबर

Jamshedpur nikhar sablok murder case dhanbad encounter : धनबाद एनकाउंटर के दौरान शूटर के दो साथी भी पकड़ाए, दो भागे, कारोबारी के घर मे छिपे थे अपराधी, देखिये – video

September 16, 2026
Next Post
tata-workers-union-election-टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी का शुरु हुआ मतदान, अध्यक्ष, महामंत्री, डिप्टी प्रेसिडेंट और कोषाध्यक्ष में सीधी टक्कर, उपाध्यक्ष के 4 और सहायक सचिव के 3 पद के लिए काफी संख्या में प्रत्याशियों ने कर दिया नामांकन, टुन्नु-सतीश गुट का एक कमेटी मेंबर टूटकर अरविंद पांडेय गुट में मिलकर कोषाध्यक्ष का बना प्रत्याशी, जानें क्या चल रहा है पदाधिकारी के चुनाव की हलचल और देखें जीतने वाले 214 लोगों की पूरी अपडेट सूची

jamshedpur-शहर की रानी ठाकुर ने जीता मिसेज इंडिया व मिसेज झारखंड का खिताब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी बधाई

Jamshedpur-congress : कांग्रेस नेता के जन्मदिन पर निकली रैली में बीच सड़क पर आपस में ही भिड़े समर्थक, कोरोना नियमों की भी अनदेखी, देखें-वायरल Video

Jamshedpur-congress : कांग्रेस नेता के जन्मदिन पर निकली रैली में बीच सड़क पर आपस में ही भिड़े समर्थक, कोरोना नियमों की भी अनदेखी, देखें-वायरल Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News