जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के समीप दो कार में बुधवार दोपहर टक्कर हो गयी. इसमें दोनों चालक घायल हो गये है. वहीं इस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गया है. टक्कर होते के साथ ही दोनों चालक आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच घटना को लेकर विवाद होने लगा. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया. वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि गलती वैगनआर सफेद साड़ी वाले की थी उसी के गलती के कारण यह हादसा हुआ है.












