
जमशेदपुर : साकची बसंत टॉकीज के सामने कुछ ऑटो चालकों द्वारा अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी की जा रही थी. जबकि नो पार्किंग में गाड़ियों को खड़ा करने की अनुमति नहीं है. इसके मद्देनजर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज सभी ऑटो चालकों को चेतावनी देते हुए स्थल को खाली किया गया. इसके अतिरिक्त साकची क्षेत्र में नो पार्किंग स्थलों पर पार्किंग की हुई गाड़ियों पर कार्रवाई की गई. कई ऑटो, स्कूटी व अन्य वाहनों के टायर की हवा खोल दी गयी. साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी दुकान के सामने अवैध रूप से पार्किंग की जाएगी तो उन्हें भी इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा एवं कार्रवाई की जाएगी.





