
जमशेदपुर / सरायकेला : मनोहरपुर के सोनुआ में भाजपा नेता सह क्षेत्र के पूर्व विधायक गरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले और दो अंगरक्षकों की नृशंस हत्या के बाद राज्यभर के भाजपाई आंदोलित हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इधर बुधवार को हमले की जानकारी लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चक्रधरपुर में रोके जाने के बाद भाजपाई और उग्र हो गए हैं. जिसके बाद राज्य भर में सरकार के खिलाफ भाजपाई सड़क पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं. जगह- जगह भाजपाई सरकार का पुतला दहन कर विरोध जता रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की है. जमशेदपुर और सरायकेला में सभी मंडल की ओर से सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने बताया, कि राज्य में सरकार नाम की चीज नहीं है. नक्सलियों के इशारे पर सरकार काम कर रही है, और भाजपा नेताओं को चुन- चुन कर निशाना बनाया जा रहा है.















