
जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में मनोहरपुर के पूर्व भाजपा विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सली हमले के विरोध तथा प्रदेश में गिरती विधि व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कदमा रंकिणी मंदिर के पास झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, महानगर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र मल्लिक, मंडल महामंत्री अजय झा,प्रेम कुमार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, भोला शर्मा, सुरेन्द्र राय, कमल कुमार, शोभा श्रीवास्तव, के एन ओझा, डी एन सिंह, संतोष सिंह, निर्दोष वर्मा, संजय सिंह, विक्की यादव, खुशी ओझा, निर्मला देवी,एस कार्तिक, राजाराम, विनोद रजक, संगीता सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, परमेश्वर प्रमाणिक, सुरेश साहु,प्रविण कुमार,सुरेश कुमार पाणी, अमित सिंह, संदीप सिंह, पुरषोत्तम राउत, अविनाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।















