जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया. इस दौरान कुल 37 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के लिए आगे आने वाले सभी लोगों की सराहना की. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है. (नीचे भी पढ़े)

रक्तदान के माध्यम से किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में योगदान देना मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है. रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना रहा. शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की.












