जमशेदपुर/चांडिल: चांडिल स्थित श्री श्याम मंदिर में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी है. देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर 20 नवंबर को चौधरी बागान में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा. इससे एक दिन पूर्व 19 नवंबर गुरूवार को खाटू धाम से पहली बार लाए गए पावन निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. खाटू श्यामजी से आए निशान इस बार महोत्सव का विशेष आकर्षण होंगे. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में कार्यक्रम प्रभारी कुसुम खेतान, एवं अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को भजन संध्या में हरियाणा के फतेहाबाद से प्रसिद्ध भजन गायिका मोना मेहता, उत्तर प्रदेश के कानपुर से अभिषेक शुक्ला तथा भजन गायिका खुशी शर्मा सहित अन्य कलाकार बाबा श्याम के चरणों में भजनों की अमृतवर्षा करेंगे. वहीं, दिल्ली से आने वाली नृत्य-नाटिका टीम की विशेष प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण होगी. उन्होंने बताया कि महोत्सव की पवित्रता और भव्यता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है. आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक दुर्गा चौधरी, राजीव गुप्ता, अरुण बागड़िया, हरीश सुल्तानिया मोंटी चौधरी आदि लगे हुए हैं.












