
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत बागे बस्ती में दो पक्षों में विवाद के बाद एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे. इस मामले को लेकर सोमवार को परिजन आजसू छात्र संघ के साथ सिटी एसपी से मिलने पहुंचा. परिजनों ने बताया की घटना के तीन दिन बाद भी अपराधी खुले आम घूम रहे है. घर पर आकर केस उठाने की धमकी रहे है. इस मामले को लेकर सिटी एसपी से मिलकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है. इस दौरान कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक ,राजेश महतो ,अभिमन्यु सिंह ,विष्णु लोहार सुजल श्रीवास्तव एवम बस्ती के लोग उपस्थित थे.





