
जमशेदपुर : जमशेदपुर आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह को हटाने को लेकर साजिश के बीच कन्हैया सिंह ने ही अपना बयान जारी किया है. कन्हैया सिंह ने कहा है कि हमको अध्यक्ष पद से हटाने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है. हम खुद से पद छोड़ना चाहते है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति इसको लेकर साजिश करेगा तो इसको लेकर वे भी चुप नहीं रहेंगे. उन्होंने www.sharpbharat.com में जारी किये गये खबर ”आजसू में जिला अध्यक्ष हटाने को लेकर कवायद चल रही है” उसको लेकर आपत्ति दर्ज करायी है और कहा है कि पार्टी में शांति है. किसी तरह का कोई विवाद की बात नहीं है. जहां तक हमारे नेतृत्व की बात है तो हम नेतृत्व पार्टी के आला नेताओं और सारे कार्यकर्ताओं की बदौलत है. सबने हमको अध्यक्ष बनाया है. वैसे भी काफी साल तक हम अध्यक्ष रह चुके है. इस कारण बदलाव होना चाहिए. लेकिन बदलाव के लिए कोई मेरी ही पार्टी में कुछ करेगा, ऐसा विश्वास नहीं होता है.




