जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित हुआ. मिलन समारोह में आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव ललन झा, अभिषेक यादव, अमन सिंह, विकास चंद्रवंशी, सूरज रजक और विकास यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा. सभी ने आजसू पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास जताया, जिसके बाद उन्हें पार्टी संविधान की शपथ दिलाई गई.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कन्हैया सिंह ने कहा कि झारखंड के युवा जाग चुके हैं और राज्य के मुखिया के जुमलों से परेशान होकर आजसू की तरफ मुड़ रहे हैं एवं पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उनके विचारों से अवगत होते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं. कार्यक्रम के अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बताया कि राज्य को दिशा एवं गति देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा और इस राज्य के समुचित विकास और युवाओं के रोजगार के साथ साथ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के लिए आपको संघर्ष करना होगा. और आपके संघर्ष से जब क्षेत्र का विकास होगा, तभी इस राज्य का विकास होगा और लोग आपको सम्मान की नजरों से देखने लगेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार अपने वायदे भूल चुकी है और हर दिन युवाओं को ठगने का कार्य कर रही है. आजसू युवाओं का राजनीतिक संगठन और एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ सीखने समझने और करने का अवसर मिलता है.(नीचे भी पढ़ें)
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक यादव, अमन सिंह, विकास चंद्रवंशी, सूरज रजक, विकास यादव, मोनू यादव, आकाश पांडेय, सूरज सिंह, शुभम पांडेय, रवि प्रसाद, अश्विनी, प्रभाकर कुमार, सन्नी, सूरज सिंह, मृत्युंजय सिंह, गुलशन कुमार, नरेंद्र दास, राहुल चौबे, जस्सी सिंधु, जय मार्डी, शिवम यादव, कौशिक कुमार, भारत यादव, अनुराग दुबे, रोहित भगत, विशाल यादव, हर्ष यादव, मनोज यादव, चंदन यादव, समीर कुमार, आयुष कुमार, राहुल यादव, जीतू यादव, पीयूष ठाकुर, सोनू यादव, विकास यादव, सौरव सिंह, शिव यादव, सुमंत यादव, आयुष कुमार, नीतीश यादव, दिलीप ठाकुर, सोनू यादव, विवेक सिंह, राजीव ठाकुर, देवेंद्र राव, समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं.














