जमशेदपुर: लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्रीश्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत विराट रामनवमी विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन साकची स्वर्णरेखा घाट पर सम्पन्न हुआ. जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंजा. इस दौरान कई हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया. एमपी के जबलपुर से आई 65 सदस्य डंका ने राम धुन पर सभी को झुमाया.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही सोनीपत से आई अमित अघोड़ी आर्ट ग्रुप ने राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, सिंदूरी हनुमानजी, शिव तांडव, 10 फीट के नंदी जी पर शंकर भगवान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. भव्य आतिशबाजी का भी व्यवस्था देखने को मिली. पूर्वी भारत का एक अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, छऊ नृत्य भी आकर्षक का केंद्र थी.(नीचे भी पढ़े)

समर्पित टीम ने किया अनूठा प्रयास: रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, हर्ष अग्रवाल, अमित मोदी, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा.(नीचे भी पढ़े)

जिला प्रशासन व जमशेदपुर के सनातनी राम भक्तों का आभार: रामनवमी को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जमशेदपुर के जिला प्रशासन-पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया, साथ बाल मंदिर द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर के जनता के प्रति आभार प्रकट किया.



