जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में बाल उन्नयन प्रतियोगिता सह आनंद मेला का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दीप प्रज्वलन एवं स्टॉल का फीता काटकर किया. बाल उन्नयन प्रतियोगिता में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को, एमईयुभी विद्यालय लक्ष्मीनगर टेल्को, जुस्को स्कूल साउथ पार्क बिस्टुपुर, चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क बिस्टुपुर, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, नरभेराम हंसराज स्कूल बिस्टुपुर, लोयोला स्कूल बिस्टुपुर से 370 बच्चों ने चित्रांकन, निबंध, रंगोली, भाषण एवं भजन प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को आगामी स्मृति पर्व समारोह जो 25 एवं 26 नवंबर को होने वाला है उसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

आज के विभिन्न प्रतियोगिता मे जज की भूमिका निभाने वालों में मुख्य रूप से श्रीमती मीनाक्षी झा, श्रीमती अरुणा झा, डॉ विभा मिश्रा, श्रीमती उषा भट्ट,श्रीमती रीति झा, श्रीमती नीलम झा, श्री दीपक दास, अनिल सिंह थे. समाज की महिलाओं ने मिथिलांचल के पारंपरिक खानपान का स्टॉल आनंद मेला के अंतर्गत लगाया खानपान स्टॉल लगाने वाली प्रमुख महिलाएं श्रीमती पूनम झा, श्रीमती वैदेही मिश्रा, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्रीमती बेबी झा, श्रीमती वंदना झा, श्रीमती नायडू ठाकुर, श्रीमती राधा, श्रीमती लुसी खान, श्रीमती मीरा झा थी. कार्यक्रम के संयोजक चंदन झा एवं सदाशिव झा थे. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सरोज मिश्र, चंद्रशेखर झा, संतोष ठाकुर, सुरंजन राय, मोहनचंद्र झा, रमन चौधरी, सुशील खां, सरोज झा, अशोक मिश्रा, दिलीप ठाकुर, आदि मौजूद थे.














