जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में अंगिका जागृति संघ का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ चतरा सांसद सुनील सिंह, बिहार के कहलगांव के विधायक पवन यादव, कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम व पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष कौशल सिंह, महासचिव शिव शंकर सिंह, संयोजक रविंद्र झा आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सिंह ने कहा कि अंग प्रदेश का इतिहास गौरवशाली रहा है. जिसकी कृति देश और विदेश में फैली है. अंगिका समाज एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे. विधायक पवन यादव ने कहा की मिलो दूर परदेश में भी अपने अंगिका समाज की संस्कृति को बचाए रखने और सजोने के लिए संघ की भूमिका सराहनीय है आने वाले दिन में समाज हित में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. विधायिका निक्की हेंब्रम ने कहा की जिस प्रकार महिलाओं की उपस्थिति है उससे ये प्रतीत होता है की संघ में महिलाओं का पूरा सम्मान है और जहा महिलाओं का सम्मान है वहा ईश्वर का निवास होता है.पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा के अब समाज के लोगों को एकजुट होकर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलाव के क्षेत्र में भी प्रयास करना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण कौशल सिंह,स्वागत भाषण रमन सिंह के द्वारा ,संचालन महासचिव शिव शंकर सिंह , धन्यवाद ज्ञापन बिपिन झा के द्वारा किया गया. पारिवारिक मिलन समारोह में 5000 अंग भाषा भाषी लोगों ने हिस्सा लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.इस अवसर पर कांग्रेस नेता अजय सिंह, फैक्ट्री इंस्पेक्टर विनीत सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, समाजसेवी अंकुर सिंह, रमन सिंह, विपिन झा, शशिभूषण सिंह, ऋतुराज सिंह, आशीष राय, दिलीप पोद्दार, नीरज सिंह, बम सिंह ,बबलू सिंह , निकेश सिंह, शिबू सिंह ,रितेश झा, पप्पू झा, सुजीत सिंह, कलानंद सिंह, प्रदीप सिंह, रघुनंदन सिंह, नकुल सिंह, प्रीतम सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.




