जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आशियाना अनंतारा सोसाइटी की महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. पूरा महोतस्व सावन की थीम में आयोजित किया गया. हरे रंग की साड़ी व हरे रंग की चूडियां पहनकर महिलाओं ने गीत संगीत गाकर सावन महीने का स्वागत किया.इस दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रुप से मेंहदी लगाओ, चूड़ी पहनो, सावन के गीत, म्यूजिकल चेयर के साथ साथ शिव वंदना प्रतियोगिता आयोजित की गयी.इस प्रतियोगिता का जज पूनम सिंह को बनाया गया. (नीचे भी पढ़े)

मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में विजेता प्रियंका सिंह व उपविजेता चंचल कुमारी, इसी तरह चूडी़ पहनो प्रतियोगिता की विजेता सोना सिंह व उपविजेता पूजा सिंह, म्यूजिकल चेयर में विजेता ज्योति गुप्ता व अंजली गुप्ता उपविजेता रही. शिव वंदना में दीपा सिंह विजेता व हिना गुप्ता उपविजेता रही. सोना सिंह ड्रेस गेटअप के विजेता रही सुमन देवी, उपविजेता रही माधवी वर्मा ,और खुशबु सिंह, म्यूजिकल चेयर की विजेता पुनम सिंह और उपविजेता श्वेता सिन्हा बनी. खुशबू सिंह के द्वारा शिव वंदना किया गया. (नीचे भी पढ़े)

ओवरऑल विजेता बनी नेहा गुप्ता जिसे सभी महिलाओं ने मिलकर पुरस्कृत कर सावन क्वीन बनाया. दिन भर चले कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अंत में एक दूसरे के सुहाग और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिव शंकर भगवान का गीत गाया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोना सिंह,पूनम सिंह,दीपा सिंह,खुशबू सिंह,प्रियंका सिंह,पूजा सिंह,श्वेता सिंह,चंचल सिंह,नेहा गुप्ता,अंजलि गुप्ता,हिना गुप्ता, ज्योति गुप्ता,सुमन और माधवी वर्मा शामिल हुई.



