बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा कार्डधारियों के बीच खराब चना दाल का वितरण किया गया है. खराब दाल मिलने से कार्ड धारियों में रोष व्याप्त है. विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा कार्डधारियों के बीच वितरण करने के लिए एक एक किलो चनादाल के पैकेट जन वितरण प्रणाली दुकानदार को उपलव्ध कराया गया है. (नीचे भी पढे)

परंतु प्रखंड के ऐसे कई दुकानों पर आई दाल खराब हो चुके हैं जो खाने लायक नहीं है. इस संबंध में जेबीकेएसएस आर्मी के नाम से बनी आइडी से एक युवक ने विभाग के मंत्री और उपायुक्त को ट्वीट कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं कहा है कि प्रखंड के अधिकांश डीलरों द्वारा राशन में सड़ा हुआ अनाज बांटना बेहत चिंताजनक है और यह सीधे सीधे गरीबों के स्वास्थ्य और हक से खिलवाड़ है. (नीचे भी पढे)
युवक के ट्वीट करने के पश्चात विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं. वहीं उपायुक्त ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए आपूर्ति पदाधिकारी को जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.



