जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित आशियाना सनसिटी की कमेटी में हुए विवाद में कंचन सिंह ने भी एमजीएम थाना में एक मुकदमा दर्ज कराया है. कंचन सिंह ने बताया है कि वे लोग अभी नयी कमेटी बनाकर ऑफिस में कार्यभार संभाल ही रहे थे कि अचानक से पुरानी कमेटी की सदस्य सुनंदा सिंह और रिंकू शाहा ऑफिस में आई और बदतमीजी करते हुए धक्का मुखी करते हुए मारपीट करने लगी. (नीचे देखें पूरी खबर)

वहां उपस्थित सभी सदस्यों पर कुर्सी फाइल चप्पल खोल कर मारपीट करने लगी. वहां रखी चीजों के साथ भी तोड़फोड़ उन लोगों ने की. अपने बचाव में इन लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन वे लोग असफल रही और वहां पर मौजूद सारे लोगों की पिटाई कर दी गई. इस मामले में कंचन सिंह द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है जिसमें साफ तौर पर सुनंदा सिंह और उनके साथ आए लोग मारपीट करते दिख रहे हैं. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.





