जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अस्तित्व संस्था द्वारा शहर के कई स्थानों पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया. इस दौरान लगभग दो सौ फूल वाले पौधे के साथ ही कई औषिधीय, फलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए, जिसमे आम, जामुन, कटहल, अमरुद, आवंला, गूढल, नीम, शीशम,जारुल, अमल्टास, क्रच आदि अनेकों पौधे लगाकर हरियाली संरक्षण का सन्देश दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम टेल्को आम बागान से किया गया, जहां महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति कल्याणी शरण, राजीव शरण, महेश शरण, रितेश शरण इत्यादि मौजूद रहे. इसके बाद बर्मामाइंस थाना परिसर में अनेकों पेड़ लगाए गए. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर के सम्मानित डीएसपी संजीव कुमार और बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार उपस्थित रहे. डीएसपी ने लोगो को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया. साथ ही सभी से पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने अपील की. संस्था की सचिव श्रीमति मीरा तिवारी नें कहा कि दिन पर दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. हर जगह एयर कंडीशनर का उपयोग बढ़ गया हैं जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ गया है. इसलिए यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए जिससे वातावरण हरा भरा रहे और ऑक्सीजन भरपूर मिलता रहे और हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके. (नीचे भी पढ़े)

जिला अध्यक्ष श्रीमति अन्नू चौबे ने पेड़ लगाने के साथ उनके देखभाल की व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही. कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगाधर पाण्डेय का भरपूर सहयोग रहा. इस अवसर पर बागबेडा के पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता, बबलू सिंह, दीपू तिवारी,अमित सिंह, मनमोहन चौबे, अनिता देवी, अमृता तिवारी, संगीता देवी, प्रेस मीडिया के सभी भाई थाना के सभी स्टॉफ का योगदान सराहनीय रहा.







