
जमशेदपुर : दिल्ली के पंजाबी बाग में 14 व 15 दिसंबर को आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में जमशेदपुर के प्रख्यात ज्योतिष राजेश पाठक को सम्मानित किया गया. इस सम्मेलन का आयोजन आशा ज्योतिष शिक्षण संस्थान की ओर से किया गया था. आयोजक आशा शर्मा व रवि शर्मा थे. मंच का संचालन ज्योतिष गुरु शिव कुमार पांडेय ने किया. इस सम्मेलन में भारत के अलावा अन्य देशों के ज्योतिषियों ने भाग लिया. अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में जमशेदपुर के आचार्य पंडित राजेश पाठक को ज्योतिष शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पत्र विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष गुरु डॉ एचएस रावत व कैप्टन लेखराज शर्मा द्वारा दिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व गुरु ज्योतिषाचार्य डॉ एसएस रावत, आचार्य अनिल वत्स, कैप्टन लेखराज शर्मा, मुंबई से सुरेश भारद्वाज, रमेश सेमवाल, पीपीएस राणा, पद्म कांत उपाध्याय व लंदन से आये राज राजेश्वरानंद व मध्यप्रदेश से आचार्य पूजा शर्मा प्रमुख थी.







