जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गाड़ाबासा में बुधवार दोपहर एक अधेड़ पर चापड़ से हमला कर दिया गया. अधेड़ के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल अधेड़ बंटी सिंह (55) है, जो गाड़ाबासा का रहने वाला है. वह कुछ काम से घर से निकला ही था कि राहुल नाम ने युवक ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया. घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है. बंटी एक निजी कंपनी में काम करते है. फिलहाल उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



