
जमशेदपुर : बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के समापन समारोह का आयोजन किया गया. मुखिया इसमें कालिया मुखी को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया था. इसमे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के ब्रांड अंबेस्डर एवं माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार भी मौजूद थे. समारोह में उन्होंने मुख्य रूप से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जगरूकता का संदेश दिया और उपस्थित सभी लोगों के बीच मास्क बांटा गया. साथ ही बच्चों के बीच आइसक्रीम का वितरण किया गया. संदेश में उन्होंने कहा कि वैक्सीन आ चुकी है पर वैक्सीन को आम लोगों तक पहुंचने में अभी समय लगेगा, इसलिए स्वयं ही सतर्कता बरतना बेहद जरूरी हैं. कोरोना वैक्सीन का डोज अभी सफाई एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जा रहा है. पप्पू सरदार ने आगे कहा कि चिकित्सकों का कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद भी सावधानी बरतनी जरूरी है इसलिए मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेसिंग अत्यंत जरूरी है. साथ ही बस्तावासियों को साफ-सफाई बरतने व अपनी जगह को स्वच्छ बनाएं रखने पर भी जोर दिया.














