
जमशेदपुर: सोनारी स्थित श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए पेयजल का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने किया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का जीर्णोद्वार का काम अभी प्रगति पर है. बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कमेटी को हर संभव मदद किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव फणीन्द्र महतो, चेयरमैन डा एपी पात्रा, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार, नवीन दास, अचितो बर्दन, राजू महतो, टीसी दास, राजेश कुमार, उतम यादव, शक्तिपदो, नरेंद्र कुमार, समेत कमेटी के सदस्य मौजूद थे.















