
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की कवायद शुरू कर दी गई है. गुरुवार को निगम क्षेत्र के वार्ड 1 से इस अभियान की शुरुआत की गई. इसके तहत निगम क्षेत्र के सफाई कर्मी एवं निगम कर्मी जागरूकता अभियान चलाते हुए गली गली घूम कर लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील करते नजर आए. इस साल मगर निगम के रैंकिंग में सुधार कैसे हो इसको लेकर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वैसे पिछले 3 सालों से स्वच्छता सर्वेक्षण में आदित्यपुर नगर निगम फिसड्डी साबित रहा है.

















