जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश रंगरेटा महासभा की ओर से रविवार को अमर शहीद बाबा जीवन सिंह का 318वां शहीदी दिवस मनाया गया. एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में चमकौर के शहीदों को समर्पित तीसरे शहीदी समागम की शुरुआत विगत 15 दिसंबर को गुरु तेगबहादुर दुख निवारण गुरुद्वारा, एग्रिको में आनंद पाठ आरंभ हुआ. 17 दिसंबर की सुबह अखंड पाठ की समाप्ति के बाद एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के लिए शोभा यात्रा निकाली गयी. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों दिन दीवान दरबार सजा,जिसमें ज्ञानी बूटा सिंह तिरसक्का व्यास वाले भाई जसवीर सिंह मत्तेवाल एवं ज्ञानी जरनैल सिंह सहित अन्य जत्थों ने बाबा जीवन सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में 17 तारीख दोपहर गुरु का अटूट लंगर बंटा एवं शाम को दीवान हॉल सजाया एवं गुरु के अटूट लंगर की सेवा हुई. 18 तारीख को लगे दीवान दरबार में सात संगत ने हाजिरी भरी जहां 15000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका एवं गुरु का अटूट लंगर छका. रंगरेटा महासभा के संयोजक हरजिंदर सिंह रिंकू ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में दीवान हॉल में प्रति दिन 35 से 40 हजार लोगों ने मत्था टेका. समागम के आयोजन में मुख्य रूप से सरदार सुजीत सिंह, बलवीर सिंह बिट्टू, गुरचरण सिंह बिल्ला, जोगिंदर सिंह जोगी, दीपक सिंह गिल, मनजीत सिंह संधू, कर्श्मीर सिंह चीमा, सरदार दीप सिंह सहोता, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, सरदार तरसेम सिंह, करमजीत सिंह कम्मे, मानसिंह खंडे आदि बड़ी संख्या में लोगों ने अहम भूमिका निभाई.



