जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत बारीगोड़ा देवगम टोला में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक हृदय विदारक दुर्घटना घटी, जिसमें दीवार गिरने से एक नौ वर्षीया बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय गली में घुस रहा एक टेंपो किनारे दीवार से टकरा गया, जिसके कारण दीवार भहराकर गिर गई, जिसके पास ही खेल रही बच्ची उसके नीचे दब गई. बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरी बच्ची के पैर में चोट आई है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सुनीता नाग मौके पर पहुंचीं और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया.



