जमशेदपुर : बरसात शुरू होते ही जमशेदपुर से सटे कपाली क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति विकराल हो जाती है, सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र- छात्राओं को होती है, जिन्हें हर रोज हाथों में अपने जूते- चप्पल उठाकर और सिर पर बैग लेकर पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है. छात्र अमन ने बताय कि हर साल यही हालात होते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक इस समस्या का समाधान नही कर पाई है. आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज अहमद ने बताया स्कूल जाने वाले बच्चों के चेहरे पर पढ़ाई की चाह जरूर दिखती है, पर रास्तों पर पानी और कीचड़ उनका हौसला तोड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)

क्या बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा की चिंता किसी को नहीं है ? आखिर कब सुध लेगा नगर परिषद और संबंधित विभाग. उन्होंने बताया क्या हमारे बच्चो को इसी तरह जलजमाव झेलते हुए पढ़ाई करनी पड़ेगी ? उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से तत्काल कदम उठाने की मांग की है.




