
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 निवासी विजय गोराई के ऊपर मारपीट कर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि विजय गोराई का पैसा और स्कूटी मत के अलावा अन्य मछली लेकर यह लोग चले गए थे. इसको लेकर मानगो थाना में एक एफआईआर दर्ज किया गया था जिसके आधार पर पुलिस में होंडा कंपनी की एक्टिवा स्कूटी के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया जिनको जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में आजाद नगर रोड नंबर 1 के रहने वाले सकलेन शाहिद, आजाद बस्ती रोड नंबर 11 के रहने वाले मोहम्मद अयान और जाकिर नगर निवासी अफसर हुसैन शामिल है.



