
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा के जिला पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव को जिला प्रशासन ने तड़ीपार अपराधी घोषित कर दिया है. इधर बागबेड़ा के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच जनप्रतिनिधि को तड़ीपार अपराधी घोषित किए जाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा है. इस संबंध में राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के मनोज गुप्ता ने बताया, कि साजिश के तहत बागबेड़ा थाना पुलिस द्वारा एक जनप्रतिनिधि को जिला बदर किया गया है. उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध का हवाला देते हुए सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम है. उन पर नकेल कसने के बजाय राज्य सरकार के इशारे पर जनप्रतिनिधियों को जिला बदर किया जा रहा है. अगर जिला प्रशासन इस मामले पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.




