जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में कचरा निष्पादन की समस्या गंभीर हो गई है. निष्पादन के लिए जगह की कमी होने के कारण स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है. जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार कचरे की समस्या को लेकर लगातार प्रयास करती हैं. इसी कड़ी में पिछले दो साल से व्यापक रूप से बरसात से पहले वन टाइम क्लीनिंग टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से होते रहा है. स्थाई समाधान के लिए भी प्रयास जारी रहा है. कुछ नकारात्मक लोगों के कारण स्थाई समाधान की योजना को पीछे धकेल दिया गया. एक बार फिर पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने स्थाई समाधान के साथ साथ वन टाइम क्लीनिंग के लिए प्रयास तेज कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कड़ी में कविता परमार ने जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर समस्या की गंभीरता से अवगत कराया. विस्तृत बातचीत में उपायुक्त ने स्थाई समाधान की योजना को पूरा करवाने के साथ साथ वन टाइम क्लीनिंग को बहुत जल्द करवाने का भरोसा दिया. सांसद विद्युत वरन महतो से भी पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने मुलाक़ात कर सफाई के साथ साथ बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना को पूरा करवाने में सहयोग करने का आग्रह किया. बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना में वरीय अधिकारियों द्वारा फंड की अनुपलब्धता को कारण बताया जा रहा है जिसके कारण संवेदक द्वारा कार्य की गति को एकदम धीमा कर दिया गया है. सांसद ने मामले में हस्तक्षेप कर कार्य को पूरा करवाने का आश्वाशन दिया. सफाई के समस्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित समाधान करवाने का भरोसा दिया.











